हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले,बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।
Mirza Ghalib (मिर्ज़ा ग़ालिब)
مرزا اسد اللہ خان غالب
Mirza Asadullah Baig Khan, reverently known by his pen name Ghalib, is widely recognized as the supreme architect of classical Urdu and Persian poetry during the twilight years of the Mughal Empire. His mastery of irony, emotional yearning, and cosmic philosophy remains unmatched in world literature.
Download Aesthetic Mirza Ghalib Story Cards

‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले,बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।’— Mirza Ghalib
Sher #1 • Classic Couplet
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले,

‘इश्क़ पर ज़ोर नहीं, है ये वो आतिश 'ग़ालिब',कि लगाए न लगे और बुझाए न बने।’— Mirza Ghalib
Sher #2 • Passionate Verse
इश्क़ पर ज़ोर नहीं, है ये वो आतिश 'ग़ालिब',

‘दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है,आख़िर इस दर्द की दवा क्या है?।’— Mirza Ghalib
Sher #3 • Soulful Couplet
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है,
Immortal Couplets & Ghazals
इश्क़ पर ज़ोर नहीं, है ये वो आतिश 'ग़ालिब',कि लगाए न लगे और बुझाए न बने।
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है,आख़िर इस दर्द की दवा क्या है?।
हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन,दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है।

रंज से ख़ूगर हुआ इंसाँ तो मिट जाता है रंज,मुश्किलें मुझ पर पड़ीं इतनी कि आसाँ हो गईं।
न था कुछ तो ख़ुदा था, कुछ न होता तो ख़ुदा होता,डुबोया मुझ को होने ने, न होता मैं तो क्या होता?।
ये न थी हमारी क़िस्मत कि विसाल-ए-यार होता,अगर और जीते रहते यही इंतिज़ार होता।
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का,उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले।

हैं और भी दुनिया में सुख़नवर बहुत अच्छे,कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और।
आशिक़ी सब्र-तलब और तमन्ना बेताब,दिल का क्या रंग करूँ ख़ून-ए-जिगर होने तक?।
क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हाँ,रंग लाएगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन।
कोई उम्मीद बर नहीं आती,कोई सूरत नज़र नहीं आती।

मौत का एक दिन मुअय्यन है,नींद क्यूँ रात भर नहीं आती?।
हम को उन से वफ़ा की है उम्मीद,जो नहीं जानते वफ़ा क्या है।
बाज़ीचा-ए-अत्फ़ाल है दुनिया मिरे आगे,होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मिरे आगे।
बस कि दुश्वार है हर काम का आसाँ होना,आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसाँ होना।

तेरे वादे पर जिए हम तो ये जान झूट जाना,कि ख़ुशी से मर न जाते अगर ए'तिबार होता।
उन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़,वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है।
काबा किस मुँह से जाओगे 'ग़ालिब',शर्म तुम को मगर नहीं आती।
ज़िंदगी अपनी जब इस शक्ल से गुज़री 'ग़ालिब',हम भी क्या याद करेंगे कि ख़ुदा रखते थे।

इश्क़ ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया,वर्ना हम भी आदमी थे काम के।
पूछते हैं वो कि 'ग़ालिब' कौन है,कोई बतलाओ कि हम बतलाएँ क्या।
इस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ ख़ुदा,लड़ते हैं और हाथ में तलवार भी नहीं।
रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइल,जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है?।

वो आए घर में हमारे ख़ुदा की क़ुदरत है,कभी हम उन को कभी अपने घर को देखते हैं।
आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक,कौन जीता है तिरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक?।
क़ैद-ए-हयात-ओ-बंद-ए-ग़म अस्ल में दोनों एक हैं,मौत से पहले आदमी ग़म से नजात पाए क्यों?।
ग़म अगरचे जाँ-गुसिल है पर कहाँ बचें कि दिल है,ग़म-ए-इश्क़ गर न होता ग़म-ए-रोज़गार होता।

हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है,वो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता।
उम्र भर 'ग़ालिब' यही भूल करता रहा,धूल चेहरे पे थी और आइना साफ़ करता रहा।
ये मसाइल-ए-तसव्वुफ़ ये तिरा बयान 'ग़ालिब',तुझे हम वली समझते जो न बादा-ख़्वार होता।
लाज़िम था कि देखो मिरा रस्ता कोई दिन और,तन्हा गए क्यों अब रहो तन्हा कोई दिन और।

हम ने माना कि तग़ाफ़ुल न करोगे लेकिन,ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होने तक।
जब तवक़्क़ो ही उठ गई 'ग़ालिब',क्यों किसी का गिला करे कोई?।
या रब वो न समझे हैं न समझेंगे मिरी बात,दे और दिल उनको जो न दे मुझको ज़ुबाँ और।
दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ,मैं न अच्छा हुआ बुरा न हुआ।

हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है,तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तगू क्या है?।
नक़्श फ़रियादी है किसकी शोख़ी-ए-तहरीर का,काग़ज़ी है पैरहन हर पैकर-ए-तस्वीर का।
दिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यों,रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यों?।
फिर मुझे दीदा-ए-तर याद आया,दिल जिगर तश्ना-ए-फ़रियाद आया।

गो हाथ को जुम्बिश नहीं आँखों में तो दम है,रहने दो अभी साग़र-ओ-मीना मिरे आगे।
कहाँ मयख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब' और कहाँ वाइज़,पर इतना जानते हैं कल वो जाता था कि हम निकले।
मेहरबाँ हो के बुला लो मुझे चाहो जिस वक़्त,मैं गया वक़्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूँ।
इशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना,दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना।

आईना देख अपना सा मुँह लेके रह गए,साहब को दिल न देने पे कितना ग़ुरूर था।
न गुल-ए-नग़्मा हूँ न पर्दा-ए-साज़,मैं हूँ अपनी शिकस्त की आवाज़।
बे-ख़ुदी बे-सबब नहीं 'ग़ालिब',कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है।
ज़ाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठ कर,या वो जगह बता जहाँ पर ख़ुदा न हो।

सब कहाँ कुछ लाला-ओ-गुल में नुमायाँ हो गईं,ख़ाक में क्या सूरतें होंगी जो पिन्हाँ हो गईं।
इश्क़ मुझ को नहीं वहशत ही सही,मेरी वहशत तिरी शोहरत ही सही।
क़ता कीजे न ताल्लुक़ हम से,कुछ नहीं है तो अदावत ही सही।
हम भी तस्लीम की ख़ू डालेंगे,बेनयाज़ी तिरी आदत ही सही।

न सुनो गर बुरा कहे कोई,न कहो गर बुरा करे कोई।
रोक लो गर ग़लत चले कोई,बख़्श दो गर ख़ता करे कोई।
कौन है जो नहीं है हाजत-मंद,किस की हाजत रवा करे कोई?।
तुम जानो तुम को ग़ैर से जो रस्म-ओ-राह हो,मुझ को भी पूछते रहो तो क्या गुनाह हो?।

क़तरे में दजला दिखाई न दे और जुज़्व में कुल,खेल लड़कों का हुआ दीदा-ए-बीना न हुआ।
बना कर फ़क़ीरों का हम भेस 'ग़ालिब',तमाशा-ए-अहल-ए-करम देखते हैं।
जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा,कुरेदते हो जो अब राख जुस्तजू क्या है?।
रग-ए-संग से टपकता वो लहू कि फिर न थमता,जिसे ग़म समझ रहे हो ये अगर शरार होता।

क़ासिद के आते आते ख़त इक और लिख रखूँ,मैं जानता हूँ जो वो लिखेंगे जवाब में।
मुझ तक कब उन की बज़्म में आता था दौर-ए-जाम,साक़ी ने कुछ मिला न दिया हो शराब में।
बंदगी में भी वो आज़ादा ओ ख़ुद-बीं हैं कि हम,उल्टे फिर आए दर-ए-काबा अगर वा न हुआ।
सब रक़ीबों से हों नाख़ुश पर न हों हम से ख़फ़ा,हम भी कुछ रखते हैं हक़ ऐ शोख़-ए-बे-परवा तिरा।

रेख्ते के तुम्हीं उस्ताद नहीं हो 'ग़ालिब',कहते हैं अगले ज़माने में कोई मीर भी था।
चाहिए अच्छों को जितना चाहिए,ये अगर चाहें तो फिर क्या चाहिए?।
शम्अ बुझती है तो उसमें से धुआँ उठता है,शो'ला-ए-इश्क़ सियह-पोश हुआ मेरे बाद।
पिन्हाँ था दाम-ए-सख़्त क़रीब-ए-आशियाँ के,उड़ने न पाए थे कि गिरफ़्तार हम हुए।

हैरान हूँ दिल को रोऊँ कि पीटूँ जिगर को मैं,मक़दूर हो तो साथ रखूँ नौहा-गर को मैं।
आते हैं ग़ैब से ये मज़ामीं ख़याल में,'ग़ालिब' सरीर-ए-ख़ामा नवा-ए-सरोश है।
हम वहाँ हैं जहाँ से हमको भी,कुछ हमारी ख़बर नहीं आती।
ग़म-ए-हस्ती का असद किस से हो जुज़ मर्ग इलाज,शमा हर रंग में जलती है सहर होने तक।

उन के आने की जो ख़ुशबू है ये आसार तो हैं,आज 'ग़ालिब' की ग़ज़ल में कोई दम ख़ास तो है।
वो फिराक़ और वो विसाल कहाँ,वो शब-ओ-रोज़-ओ-माह-ओ-साल कहाँ?।
'ग़ालिब' छुटी शराब पर अब भी कभी कभी,पीता हूँ रोज़-ए-अब्र-ओ-शब-ए-माहताब में।
हर इक बात पर कहता हूँ मैं कि ऐसा भी होता है,वरना दुनिया में क्या होता है बस यूँही होता है।

ग़ालिब-ए-ख़स्ता के बग़ैर कौन से काम बंद हैं,रोइए ज़ार ज़ार क्या कीजिए हाय हाय क्यों?।
जो नक़्श-ए-पा तुम्हारा है वो है सजदा-गाह अपनी,जहाँ तुम हो वहीं काबा वहीं मेहराब है अपनी।
हस्ती के मत फ़रेब में आ जाइयो असद,आलम तमाम हल्क़ा-ए-दाम-ए-ख़याल है।
वफ़ा कैसी कहाँ का इश्क़ जब सर फोड़ना ठहरा,तो फिर ऐ संग-दिल तेरा ही संग-ए-आस्ताँ क्यों हो?।

दिए हैं दिल अगर उस को बशर है क्या कहिए,हुए हैं ख़ाक मगर हम भी जर्रह क्या कहिए।
क्या किया ख़िज़्र ने सिकंदर से,अब किसे रहनुमा करे कोई?।
कहते तो हो तुम सब कि बुत-ए-ख़ुद-पसंद है,आईना उस के हाथ में दे कर तो देखिए।
तासीर को न पूछ कि क्या क्या असर हुआ,नाफ़े में मुश्क दिल में लहू चश्म में है अश्क।

हुई ताख़ीर तो कुछ बाइस-ए-ताख़ीर भी था,आप आते थे मगर कोई इनाँ-गीर भी था।
दर-पर्दा वो लब-ए-जाँ-बख़्श की जुम्बिश तो देख,कहते हैं कुछ कि सुन के कोई बात रह न जाए।
है ग़ैब-ए-ग़ैब जिस को समझते हैं हम शुहूद,हैं ख़्वाब में हुनूज़ जो जागे हैं ख़्वाब में।
फिर इस अंदाज़ से बहार आई,कि हुए मेहर-ओ-माह तमाशाई।

देखो ऐ साकिनान-ए-ख़ित्ता-ए-ख़ाक,इस को कहते हैं आलम-आराई।
'ग़ालिब' तिरा अहवाल सुना देंगे हम सब को,मशहूर जो है बात वो पोशीदा नहीं है।
हुस्न-ए-मह गरचे ब-हंगाम-ए-कमाल अच्छा है,उस से मेरा वो महताब-ए-हिलाल अच्छा है।
यूँ ही गर रोता रहा 'ग़ालिब' तो ऐ अहल-ए-जहाँ,देखना इन बस्तियों को तुम कि वीराँ हो गईं।

दो-एक दिन में जो था नक़्शा-ए-वफ़ा खींचा,उसी को अक़्ल-ओ-दानिश का तमाशा कह दिया हमने।
होगा किसी दीवार के साए में मुक़द्दर,आज उन को भी उम्मीद नहीं जो तिरे दर पर।
दाम-ए-हर-मौज में है हल्क़ा-ए-सद-काम-ए-नहंग,देखें क्या गुज़रे है क़तरे पे गुहर होने तक।
यार से छेड़ चली जाए असद,गर नहीं वस्ल तो हसरत ही सही।

हुस्न-ए-फ़रोग़-ए-शमअ-ए-सुख़न दूर है असद,पहले दिल-ए-गुदाख़्ता पैदा करे कोई।
ख़ुदा के वास्ते पर्दा न का'बे से उठा ज़ाहिद,कहीं ऐसा न हो याँ भी वही काफ़िर सनम निकले।
सोहबत-ए-रिंदाँ से बाज़ आया न ज़ाहिद उम्र भर,मय से बचता भी रहा और रिंद भी कहता रहा।
ग़ैर लें महफ़िल में बोसे जाम के,हम रहें यूँ तिश्ना-काम-ए-आरज़ू।

पिएँ शराब अगर ख़ुम भी तो नहीं ख़ाली,नशा-ए-मय है वो दरिया कि जिसका छोर नहीं।
About Mirza Ghalib (मिर्ज़ा ग़ालिब) — The Maestro of Human Emotion
Mirza Asadullah Baig Khan, reverently known by his pen name Ghalib, is widely recognized as the supreme architect of classical Urdu and Persian poetry during the twilight years of the Mughal Empire. His mastery of irony, emotional yearning, and cosmic philosophy remains unmatched in world literature.
Poetic Innovation & Distinct Voice
Mirza Ghalib pioneered unique metaphors and an intimate conversational style, permanently redefining South Asian lyrical expression.
Historical Era & Global Acclaim
Celebrated across the Late Mughal Era (Delhi & Agra), their verses have transcended borders, honored globally in multiple international translations and scholarly anthologies.
Cosmic Depth & Emotional Resonance
Weaving existential inquiry, intimate vulnerability, and philosophical depth, Mirza Ghalib captured the bittersweet beauty of human existence.
Why Mirza Ghalib's Poetry Resonates Across Generations
From student dormitories to seasoned scholars, Mirza Ghalib effortlessly bridges generational divides. Their couplets on love, heartbreak, and resilience don't wallow in bitterness; rather, they gently embrace emotion as a precious, soulful companion. On digital platforms and in musical concerts, their words continue to touch millions daily.
Explore Other Ghazal Masters
Create Aesthetic Cards in Under 30 Seconds
Select your favourite shayari or quote, choose an ethereal cosmic gradient, adjust the font to Noto Serif Devanagari, and export immediately.
- No sign up
- No watermark
- Free forever
“तेरी खामोशियों में भी एक कायनात बसती है...”
EmotionHub.in • Cosmic PoetryMessages for every occasion and every person
Pick who you are writing to, or the festival, and open a ready collection.
- Birthday for dadWarm lines for the man who raised you
- Anniversary for husbandSweet notes for the one by your side
- Good morning, familyA bright start for the family group
- Good night, girlfriendSoft words before she sleeps
- Diwali wishesFestive messages for family and friends
- Holi wishesColourful lines for your friends
- Eid wishesEid Mubarak for your loved ones
- Farewell, colleagueKind goodbyes for a teammate
- CongratulationsCheer on a friend's big win
- Miss you, girlfriendFor the days when distance feels long
- Funny birthdayLight-hearted wishes for a best friend
- Christmas wishesSeason's greetings for the family
Popular searches
- Breakup Shayari for Girlfriend
- Attitude Shayari for Boys
- Attitude Shayari for Girls
- Attitude Status for Boys
- Alone Shayari
- 2 Line Attitude Shayari
- 2 Line Breakup Shayari
- Love Shayari for Girlfriend
- Miss You Shayari for Girlfriend
- Emotional Shayari for Mom
- Heart Touching Shayari for Husband
- Birthday Wishes for Wife
- Birthday Wishes for Husband
- Love Status for WhatsApp
- Inspirational Quotes for Students
- Life Quotes for Self
Poets, Festivals & Status
Read the voices behind the verses, plan ahead for festivals and grab a quick status line
Essential Questions About Mirza Ghalib
Authentic answers about Mirza Ghalib's life, iconic ghazals, and timeless literary legacy.
Still have a question? Contact us
Who was Mirza Ghalib and what was his original name?
Mirza Ghalib's real name was Mirza Asadullah Baig Khan (1797–1869). In his early poetry, he wrote under the pen name 'Asad' (meaning lion), before permanently adopting 'Ghalib' (meaning dominant or conqueror).
When and where was Mirza Ghalib born, and where did he live in Delhi?
Ghalib was born on 27 December 1797 in Kala Mahal, Agra. After his marriage at age 13, he moved to Delhi and spent decades in Gali Qasim Jan, Ballimaran (Old Delhi), which is now preserved as Ghalib ki Haveli.
What makes Mirza Ghalib's poetry so unique and philosophical?
Ghalib revolutionized Urdu poetry by moving beyond conventional romance into existential philosophy, cosmic doubt, human suffering, psychological wit, and self-irony. His metaphors explore the illusions and deepest truths of existence.
What is 'Diwan-e-Ghalib' and why is it so celebrated worldwide?
Diwan-e-Ghalib is the definitive master compilation of Mirza Ghalib's Urdu ghazals. Despite being a relatively slim volume, virtually every couplet in the Diwan is celebrated for its linguistic brilliance and layered depth.
What was Ghalib's relationship with Emperor Bahadur Shah Zafar?
In 1850, Emperor Bahadur Shah Zafar II bestowed upon Ghalib the royal titles of 'Dabir-ul-Mulk' and 'Najm-ud-Daula', appointing him as the royal court poet and chronicler of the Mughal dynasty.
What are Mirza Ghalib's most iconic and famous couplets?
Among his most immortal couplets are 'Hazaron khwahishen aisi ki har khwahish pe dam nikle', 'Dil-e-nadaan tujhe hua kya hai', 'Ishq par zor nahi hai ye woh aatish Ghalib', and 'Yeh na thi hamari qismat ke wisal-e-yaar hota'.
How did Ghalib revolutionize Urdu prose and letter writing (Khutoot)?
Ghalib transformed Urdu prose through his candid personal letters (Khutoot-e-Ghalib). He abandoned stiff, ornate Persianized prose, famously remarking: 'I have turned letter-writing into a living conversation (Maine muraasle ko mukaalma bana diya)'.
When did Mirza Ghalib pass away and where is his tomb located?
Mirza Ghalib passed away on 15 February 1869 in Delhi. He is buried in the serene courtyard adjacent to Hazrat Nizamuddin Auliya's shrine in Nizamuddin Basti, New Delhi.
Ready to Express Yourself?
Pick a line, add your style and send it off. Your first card is a few taps away.







